फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Conference in Almora, call for unity to protect Hindutva

Uk: अल्मोड़ा में सम्मेलन, हिंदुत्व की रक्षा के लिए एकजुटता का किया आह्वान

Mon, 23 Feb 2026 01:50 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Feb 2026 01:50 PM IST
सार

अल्मोड़ा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदुत्व की रक्षा और राष्ट्र की मजबूती के लिए सभी हिंदुओं से जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Conference in Almora, call for unity to protect Hindutva
अल्मोड़ा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

अल्मोड़ा में मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से रविवार को नगर के सिमकनी मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदुत्व की रक्षा के लिए हुंकार भरी गई। वक्ताओं ने जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर सभी हिंदुओं से एक मंच पर आने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख रेखा जोशी ने कहा कि हिंदुओं को जन्म से ही जागना होगा। हिंदुत्व की रक्षा के लिए सभी का राष्ट्र की मजबूती के लिए एकुजट होकर आगे बढ़ना होगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील ने कहा कि हिंदू समाज जब एक जुट होगा तो देश मजबूत होगा। मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने कहा कि हिंदुओं को संगठित होना होगा। वहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी, त्रिलोचन जोशी, बिट्टू कर्नाटक, सुरेश कांडपाल, कुंदन लटवाल, मनोज तिवारी, अजित पवार, देवाशीष नेगी, हेमा कांडपाल, कमला तिवारी, लीला बोरा, जया पंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed