Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Condolences on the passing of Dr. Narayan Jantwal

Almora News: डाॅ. नारायण जंतवाल के निधन पर शोक

Sat, 07 Nov 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Condolences on the passing of Dr. Narayan Jantwal
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के आकस्मिक निधन से द्वाराहाट क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि उक्रांद की उत्तराखंड उत्थान यात्रा के दौरान बीते 14 अक्तूबर को डॉ. जंतवाल हल्द्वानी से यात्रा में शामिल होकर द्वाराहाट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्य चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन

उनके ओजस्वी विचारों में उत्तराखंड के विकास और राज्यहित के प्रति प्रतिबद्धता साफ झलक रही थी। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि द्वाराहाट में उनका यह अंतिम आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ के देवेंद्र बिष्ट, एनएस अधिकारी, आनंद बिष्ट, विपिन पंत, लक्ष्मण किरौला, कैलाश फुलारा, वीरेंद्र बजेठा, महेश पंत सहित अनेक उक्रांद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed