{"_id":"582c927f4f1c1b39298fe6fa","slug":"concluding-with-the-crowning-of-ram-ram-leela","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
चौरा में रामलीला के समापन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामलीला कमेटी चौरा (विश्वनाथ) के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इस अवसर पर हिमालय लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकरों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। देर रात तक दर्शकों ने कार्यक्रमों का आनंद लिया।
नन्हें कलाकार गर्वित तिवारी के अलावा लोक कलाकार दीवान कनवाल, ललित पांडे, हिमालय लोक कला केंद्र के निदेशक गोकुल सिंह बिष्ट ने कई कार्यक्रम पेश किए।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजू नेगी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक हीरा सिंह बिष्ट, व्यवस्थापक रतन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष गोकुल गिरि गोस्वामी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौहान, सचिव नरेंद्र सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह बिष्ट, हयात सिंह, गोपाल सिंह, यशपाल सिंह, बलवंत सिंह, प्रकाश सिंह, दलजीत सिंह, भगवत सिंह, कवींद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन