फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Complete the goals of the 25-point program on time.

Almora News: 25 सूत्री कार्यक्रम के लक्ष्यों की तय समय पर पूरा करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Complete the goals of the 25-point program on time.
अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में शनिवार को डीएम अंशुल सिंह ने 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से निर्धारित लक्ष्यों और उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि जिन विभागों की प्रगति अपेक्षाकृत कम है वह आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाकर निर्धारित समय में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 25 सूत्री कार्यक्रम के तहत विभागों के कार्यों के आधार पर रैंकिंग निर्धारित की जाती है। ऐसे में सभी विभाग तय लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करते हुए जिले की रैंकिंग को सर्वोच्च बनाए रखने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करते हुए नियमित रूप से उसकी समीक्षा की जाए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के लक्ष्यों और उनकी प्रगति से अवगत कराया। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed