फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Complaints from the SDM to the upstart water

नवोदय में पानी के लिए एसडीएम से फरियाद

Thu, 26 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Updated Thu, 26 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Complaints from the SDM to the upstart water

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में व्याप्त पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज बच्चों के अभिभावकों ने भिकियासैंण में उप जिलाधिकारी का घेराव किया और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर एक मार्च को भिकियासैंण-भतराैंजखान मार्ग में जाम लगाने का ऐलान किया। एसडीएम श्री नबियाल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को शनिवार और रविवार को स्कूल में टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मालूम हो कि राजीव नवोदय विद्यालय चौनलिया में शुरू से ही पानी की समस्या है। इस आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मुश्किल से पीने का पानी मिल पाता है। बच्चे करीब दो किमी दूर नवाड़ गधेरे से पानी ढोने को मजबूर हैं। विद्यालय में पानी की समस्या का समाधान करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम एनएस नबियाल का घिराव किया। अभिभावकों ने बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में काफी लंबे समय पेयजल समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दूर गधेरे से पानी लाने के दौरान बच्चों के साथ कोई हादसा भी हो सकता है। वहीं उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। अभिभावकों ने पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर एक मार्च को भिकियासैंण-भतरौंजखान मोटर मार्ग में चक्काजाम करने का ऐलान किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी एनएस नबियाल को ज्ञापन देकर समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


एसडीएम श्री नबियाल ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती से शनिवार और रविवार को स्कूल में टैंकर के माध्यम से पानी वितरित करने के निर्देश दिए। एसडीएम का घिराव करने वालों में अभिभावक संघ के अध्यक्ष दर्शन कड़ाकोटी, मदन मेहरा, रमेश चंद्र, दिनेश सिंह, केएस, ध्यान सिंह बिष्ट, मीना तिवारी, ज्योति पपनै, देवकी देवी, बसंती देवी, भुवन चंद्र, रघुवीर सिंह, पान सिंह समेत अन्य अभिभावक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed