फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   complaint in samadhan portal

समाधान पोर्टल में शिकायत दर्ज होने के बाद जागा विद्युत विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
complaint in samadhan portal
कैड़ारौ घाटी में विद्युत के पुराने पोल बदलते विद्युत कर्मी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कैड़ारौ घाटी में खतरनाक साबित हो रहे पेड़ों की शाखाओं की लॉपिंग का कार्य शुरू हो गया है। सीएम समाधान पोर्टल में शिकायत के बाद आखिरकार विभागीय अधिकारियों की नींद खुली। कर्मचारियों ने देवलधार पहुंचकर लॉपिंग का कार्य शुरू किया। दरअसल शाखाएं विद्युत तारों को छू रही थीं, जिसके हादसों का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

विकासखंड के तहत नौलाकोट, बैनाली, बिंता, मैनारी, पारकोट, जाख, नायल आदि ग्राम सभाओं में पेड़ों की लॉपिंग की लिखित शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसी बीच दो अगस्त को देवभूमि जनसेवा समिति ने देवलधार की विद्युत से जुड़ीं समस्याओं को दूर करने और लॉपिंग की शिकायत सीएम पोर्टल में की थी, दूसरे ही दिन कर्मचारी वहां पहुंचे और लॉपिंग का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद झूलते तारों और खतरनाक विद्युत लाइनों को भी दुरुस्त किया गया। कई स्थानों पर पोल भी बदले गए। बता दें कि जीआई तारों में कार्बन जमने की समस्या एक गांव विशेष की ना होकर पूरे क्षेत्र की है। विभाग ने नए तारों की व्यवस्था होने पर पक्का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed