फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Competitions begin in Almora Nanda Devi

नंदादेवी महोत्सव के तहत प्रतियोगिताएं शुरू

Sun, 04 Sep 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 04 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Competitions begin in Almora Nanda Devi
नंदा देवी अल्मोड़ा में प्रतियोगिताएं शुरू - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। नंदादेवी महोत्सव के तहत प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। नंदादेवी मंदिर प्रांगण में सर्वदलीय महिला समिति द्वारा आयोजित कुमाऊंनी गायन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कुमाउंनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में छिपी प्रतिभा को आगे लाने में सहायक है। कुमाऊंनी संस्कृति को आगे बढ़ाने में सभी को मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि कुमाउंनी संस्कृति के संरक्षण में यह प्रयास सराहनीय हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने भी विचार रखे। प्रतिभागी विशाल नेगी ने भारत की स्वर्ग भूमि उत्तराखंड धामा, जय जय हो बद्रीनाथ, गीता कांडपाल ने शकुनाखर, गीता पांडे ने जय हो जय हो गजानंद राजा, तुम्हारी जय-जयकार हो, रिद्धि सिद्धि का स्वामी हमारा गीत गाया। संचालन लता पांडे ने किया। कार्यक्रम में विद्या बिष्ट, प्रीति बिष्ट, तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, मनोज वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ज्ञान विज्ञान समिति और बाल प्रहरी के संयोजन में जीजीआईसी में हुई कुमाऊं भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग मे मानसी बिष्ट (विवेकानंद), कमलेश कुमार (कमलेश्वर), वैशाली वाणी (स्प्रिंग डेल्स), जूनियर वर्ग में रेनू पांडे (चौसाला), काव्या गुरुरानी (ग्रीन फील्ड स्कूल), करन रौतेला (सेंटपॉल इंग्लिश एकेडमी), प्राथमिक वर्ग में नितिशा भंडारी (मानस पब्लिक स्कूल), श्रेया पांडे, कृतिका लोहनी (ग्रीन फील्ड) क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।


इससे पहले जिला जज डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बाल अधिकारों की जानकारी दी। अध्यक्षता शेर सिंह बुडाल और संचालन उदय किरौला ने किया। मुख्य अतिथि विपिन चंद्र जोशी ने पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. शेष चंद्र, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, शिरीष पांडे, नीरज पंत, भानु तिलारा, प्रमोद तिवारी, दिवा भट्ट आदि थे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed