फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Competition orgnised in college.

Almora News: मनसा और गायत्री की जोड़ी ने जीता रजत पदक

Thu, 14 Sep 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Competition orgnised in college.
अल्मोड़ा। बंगलुरु में आयोजित योनेक्स सनराइज 46वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा की दो बहनों मनसा रावत और गायत्री रावत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में खुशी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि नौ से 12 सितंबर तक बंगलुरू में आयोजित योनेक्स सनराइज 46वीं जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के युगल वर्ग में मनसा और गायत्री रावत की जोड़ी को पंजाब की राधिका शर्मा और तन्वी शर्मा ने 21-15, 14-21, 21-18 से हराया। दोनों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक जीता। कोच डीके सेन, लोकेश नेगी और मैनेजर रमा रावत रहीं। उनकी उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, राम अवतार, प्रशांत जोशी, डॉ. संतोष बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा आदि खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed