{"_id":"5b44f32a4f1c1bb2288b5bfc","slug":"commissioner-sends-kosi-regeneration-campaign-rath","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुक्त ने रवाना किया कोसी पुनर्जनन अभियान रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुक्त ने रवाना किया कोसी पुनर्जनन अभियान रथ
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कोसी पुनर्जनन अभियान रथ को रवाना करते कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने कोसी पुनर्जनन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने जिला कार्यालय से कोसी पुनर्जनन अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा रिस्पना और कोसी नदी को नया जीवन देने की मुहिम चलाई जा रही है। आम लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोसी पुनर्जनन अभियान को सफल बनाने के लिए 14 रिचार्ज जोन में बांटा गया है। रिचार्ज जोनों के लिए जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है वह निष्ठा पूर्वक कार्य करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर कोसी उद्गम स्थल सहित कोसी कैचमेंट एरिया में एक घंटे में एक लाख पौधे जनसहभागिता से लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ईको टास्क फोर्स ने अभियान में स्वत: स्फूर्त भावना से शामिल होने की सहमति दी है।
विज्ञापन
उन्होंने वन, कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौड़ी पत्ती प्रजाति बांस, भीमल, बांज के अलावा फलदार पौधों और हरी घास का रोपण करना सुनिश्चित करें। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम केएस टोलिया, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत हिमांशु खुराना, एसडीएम विवेक राय, प्रशिक्षु एसडीएम मनीष बिष्ट, डीडीओ मो. असलम, सीईओ जगमोहन सोनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन