{"_id":"5d261d218ebc3e6cca5d821e","slug":"comgressmen-reached-jal-sansthan-almora-news-hld348401960","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया जल संस्थान के एसई का घिराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया जल संस्थान के एसई का घिराव
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जल संस्थान कार्यालय में एसई का घिराव करते कांग्रेसी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती का घेराव किया और कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। उन्होंने स्थानीय भाजपा विधायक, सांसद और जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि नियमित समय पर शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
कांग्रेस कार्यकर्ता बिष्टाकूड़ा स्थित जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अधीक्षण अभियंता केएस खाती का घेराव किया और नारेबाजी की। एसई ने प्रदर्शनकारियों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की गंभीर किल्लत बनी हुई है। कई मोहल्लों में दो से तीन दिन बाद पानी मिल रहा है।
गंदे पानी की आपूर्ति होने से पानी पीने योग्य नहीं है। पानी खुलने का समय भी निश्चित नहीं है। आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक और सांसद इस मुद्दे पर उदासीनता बरते हुए हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जनता को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना जल संस्थान की जिम्मेदारी है। जल संस्थान जनता को शुद्ध और पर्याप्त पानी की आपूर्ति कराए। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, तारा चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, किशन लाल, सचिन आर्या, संजय दुर्गापाल, राधा बिष्ट, मंजू कांडपाल, अंबी राम, हेम तिवारी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, अरविंद रौतेला, पारितोष जोशी, पंकज कांडपाल, प्रताप सत्याल, मदन डांगी, लावण्य पंत, निर्मल रावत, धीरेंद्र गैलाकोटी, मुकेश नेगी, शिब्बू मेहरा, संगम पांडे, दिनेश पिलख्वाल, दीपा साह, शरद साह, पूजा आर्या, चंद्र कुमार, फाकिर खान, राजेंद्र तिवारी, दीपक कुमार आदि ने भाग लिया।