{"_id":"5e40425a8ebc3ee5ba7df6b9","slug":"come-forward-to-make-the-villages-drug-free-rekha-almora-news-hld372909649","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को नशे से मुक्त करने के लिए आगे आएं पंचायत प्रतिनिधि: रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को नशे से मुक्त करने के लिए आगे आएं पंचायत प्रतिनिधि: रेखा
विज्ञापन
उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में मंचासीन मंत्री रेखा आर्या औ
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रदेश की बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने कहा है कि पंचायत प्रतिनिधि गांवों के विकास के लिए आगे आएं। गांवों को नशे से मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। मंत्री रेखा आर्या खत्याड़ी स्थित एक होटल में उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से युवा संकल्प उन्नत हिमालय यही विकास विषय पर आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा देकर राष्ट्र के विकास में योगदान दें। मुख्य वक्ता प्रांत सेवा प्रमुख पवन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को आदर्श गांवों की परिधि में लाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ समन्वय के साथ काम करें।
उन्होंने कहा कि कि समाज का शिक्षित होना जरूरी है वहीं दूसरी ओर सामाजिक और नैतिक शिक्षा का भी प्रचार-प्रसार आवश्यक है। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि एक मंदिर, एक नौला और एक श्मशान से ही समाज में समरसता का भाव पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित सिंह लटवाल ने कहा कि सरकार ने समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए योजनाएं चलाई हैं। उनका लाभ लोगों तक पहुंचाएं। सम्मेलन में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री भगवान कार्की ने भी विचार रखे।
संचालन जिला पंयायत सदस्य महेश नयाल ने किया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, कार्यक्रम संयोजक रमेश बहुगुणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला पंचायत सदस्य योगेश बाराकोटी, सुरेंद्र मेहरा, बीडीसी सदस्य देवेंद्र नयाल, आनंद डंगवाल, सूरज अल्मियां, पालिका सभासद मनोज जोशी, अमित साह, दीप्ति सोनकर, आशा रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रणजीत नयाल आदि उपस्थित थे।