फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Colvert of Chaursaon Garur

चौरसों में मनरेगा के तहत निर्माणधीन पुलिया ढ़ोला खोलते ही नाले में गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Colvert of Chaursaon Garur
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम चौरसों के पास पचगढ़ी नाले में मनरेगा के निर्माणाधीन तीन लाख पुलिया ढोला खोलते ही टूट गयी। एसडीएम ने पुल के टूटने के जांच के आदेश दिए है। ग्रामीणों ने मनरेगा के जेई और वीडीओ के खिलाफ मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत विकासखंड के चौरसों ग्राम ग्राम पंचायत के पचगढ़ी नाले में तीन लाख रुपये की लागत से 39 फुट लंबी पुलिया का निर्माण किया जा रहा था। निर्माणाधीन पुलिया में 35 दिन पूर्व लेंटर पड़ा था। पुलिया के निर्माण कार्य में लगे मनरेगा श्रमिकों ने बृहस्पतिवार को पुलिया की ढोला खोला तो पुलिया ढह कर नाले में गिर गयी। ग्राम प्रधान ग्राम अर्जुन सिंह बिष्ट ने पुलिया टूटने की सूचना बीडीओ और जेई को दी। सूचना मिलते ही मनरेगा जेई आशिफ खान, वीडीओ दीपक मरवाल मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने एसडीएम और बीडीओ से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पुलिया क्षतिग्रस्त होने की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ त्रिलोक सिंह भाकुनी ने बताया कि जेई, वीडीओ और रोजगार सेवक मामले में जिम्मेदार हैं। उनसे धन की वसूली की जाएगी। एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ वसूली के साथ साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed