फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Collective efforts to give quality education: Chauhan

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को सामूहिक प्रयास करें : चौहान

Thu, 06 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Thu, 06 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Collective efforts to give quality education: Chauhan
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। चौहान राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल चंद्रकोट-देवड़ा में जन-जन का प्रयास शिक्षा का विकास अभियान के अंतर्गत प्रवेश दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 


उन्होंने कहा कि छह से 14 वर्ष के बच्चों को कक्षा एक से आठ तक की शिक्षा मिलना बच्चों का अधिकार और संवैधानिक बाध्यता है। गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए समुदाय, पंचायती संस्थाओं, निकायों, गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही स्कूल प्रबंधन समितियों का सहयोग आवश्यक है। बच्चों में संस्कारवान सोच विकसित हो, इसके लिए अभिभावकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों को समन्वित प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन



उप शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरीश सिंह रौतेला ने आरटीई अधिनियम की जानकारी देते हुए कहा कि छह से 14 आयु वर्ग का कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित नहीं रहे। सरकारी स्कूलों में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी उन्होंने दी। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को एक हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया। संचालन सीआरसी बाड़ेछीना डा. बृजेश डसीला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में हवालबाग के ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, जिला पंचायत सदस्य गीता देवड़ी, प्रधान उपेंद्र देवड़ी, जगदीश देवड़ी, गोविंद पिलख्वाल, हरीश सिंह ढैला, चंदन लाल टम्टा, हरेंद्र सिंह बिष्ट, दीप चंद्र भट्ट, कांताबल्लभ बवाड़ी, नीलम वर्मा, लक्ष्मी शाही आदि ने उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed