फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Coldwave In Ranikhet

Almora News: रानीखेत में शीतलहर का प्रकोप, चौबटिया में तड़के हल्की बर्फवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Coldwave In Ranikhet
रानीखेत के चौबटिया में तड़के सवा पांच बजे बर्फ की गिरती फाहें। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मौसम मिजाज एकदम बिगड़ गया। सुबह सवा पांच बजे हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले चौबटिया क्षेत्र में मौसम की हल्की और पहली बर्फबारी हुई हालांकि बर्फ जम नहीं सकी। खराब मौसम के बीच दिन भर सर्द हवाएं चलने से पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। प्रशासन ने यहां अलाव की व्यवस्था की हुई है। जगह जगह अलाव जलने से राहगीरों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह करीब 5:15 बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर बूंदाबांदी का सिलसिला करीब आधा घंटा चला। नगर के ऊंचाई वाले हिस्से चौबटिया में बर्फ की फाहें गिरी। हालांकि सीजन के पहले बर्फ जमीन पर नहीं जम सकी। इसके बाद दिन भर आसमान बादलों से पटा रहा। खराब मौसम के बीच चली ठंडी हवाओं ने बेहाल किया। हालांकि संभावना के बावजूद बारिश नहीं हुई। शाम तक धीरे-धीरे आसमान खुलने लगा। देर शाम तक कड़ाके की ठंड पड रही थी और लोग अलाव सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

बागेश्वर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात
बागेश्वर। जिले में बृहस्पतिवार को आसमान सुबह से ही घने बादलों से ढका रहा। जिले के हिमालयी क्षेत्र से सटी ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात होने की सूचना है। निचले इलाके में बारिश का अंदेशा था लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश के आसार अवश्य बने हुए हैं। बृहस्प तिवार को बागेश्वर का न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिरा था। बारिश के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। जानकारी मिली है कि जिले के हिमालयी क्षेत्र से सटे फुर्किया, द्वाली, कर्मी की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में बारिश की उम्मीद धरी की धरी रह गई। मौसम में आई तब्दीली से ठंड में अवश्य इजाफा हो गया है। लोगों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट और गरुड़ में अलाव जला रहा है। संवाद

अल्मोड़ा में बादलों ने जगाई बारिश की उम्मीद
अल्मोड़ा। जिले में बादल छाने से बारिश की उम्मीद जागी है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है। अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छाए रहे। बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। बादल छाए रहने से यहां के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16 तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक शुक्रवार को यहां हल्की बारिश की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed