{"_id":"61e9b1556116930f987b9485","slug":"cold-wave-in-almora-almora-news-hld4515170137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से अल्मोड़ा में ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से अल्मोड़ा में ठंड
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादल।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
बागेश्वर/गरुड़। जिले में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की सूचना है। निचले इलाकों में हल्की बारिश के बाद ठंड में इजाफा हो गया है। जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
बुधवार रात से आसमान में बादल छाए थे। बृहस्पतिवार दोपहर तक मौसम ने करवट बदली और गरुड़, बागेश्वर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई है। वहीं कपकोट की पिंडर घाटी के दूरस्थ गांव खाती, वाछम, धूर आदि की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। कपकोट के ऊंचे इलाकों में हिमपात के चलते जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर ठंड बढ़ गई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पूरे जिले में बारिश के आसार बने हुए हैं। इधर, गरुड़ तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार के सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम के पांच बजे बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।
बारिश से अल्मोड़ा में बढ़ गई ठंड
अल्मोड़ा। नगर और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार दोपहर बाद रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के चलते ठंड बढ़ गई और बाजार में आवाजाही कम रही।
बृहस्पतिवार को नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से आसमान बादलों से गिरा रहा। सुबह के वक्त घना कोहरा लगा। कोहरा कम हुआ तो लोग धूप निकलने का इंतजार करने लगे लेकिन धूप नहीं खिली। दोपहर में मौसम का मिजाज बिगड़ गया और रिमझिम बारिश की फुहारे होने लगी। रुक-रुक कर दिनभर बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।