फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CO inspected police stations

सीओ ने किया थानों का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
CO inspected police stations
थाने का निरीक्षण करते सीओ मातवर सिंह रावत। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस उपाधीक्षक मातवर सिंह रावत ने भतरौंजखान और सल्ट थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाने में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीओ ने पुलिस को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ ने भतरौंजखान और सल्ट थानों में मालखाना, कार्यालय, शस्त्र, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सीसीटीएनएस, भोजनालय, बैरकों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थानों में हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। थाना परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ भोजनालय, बैरक आदि में नियमित रूप से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कोरोना से बचाव के लिए स्वच्छता को बहुत जरूरी बताया। इस दौरान सीओ ने आपदा उपकरणों को हमेशा तैयार रखते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की बात कही। भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीश अहमद और सल्ट में थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत समेत पुलिस कार्मिकों से उनकी समस्याएं पूछते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed