फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Pushkar Singh Dhami road show in Almora

अल्मोड़ा में सीएम का रोड शो: भाजपा मेयर प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Sat, 18 Jan 2025 05:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे। सीएम ने यहां ऐतिहासिक रैमजे पब्लिक स्कूल के परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के लिए वोट मांगे। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami road show in Almora
अल्मोड़ा में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे। सीएम ने यहां ऐतिहासिक रैमजे पब्लिक स्कूल के परिसर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अल्मोड़ा का समग्र विकास करने के लिए अल्मोड़ा को नगर निगम का दर्जा दिया है। अब यहां का विकास तेज गति से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र विरोधी राजनीति करती है जबकि भाजपा राष्ट्रवादी सोच वाली पार्टी है। इसलिए अल्मोड़ा में भी भाजपा प्रत्याशी की जीत बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


जनसभा को केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, चुनाव प्रभारी प्रदीप बिष्ट समेत अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छात्र संगठन टाइगर ग्रुप के अध्यक्ष आशीष जोशी ने अपने 120 साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभा का संचालन ललित दाैशाद और धर्मेंद्र बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed