फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM Pushkar Singh Dhami arrived at the closing ceremony of the Sripeetam Establishment Festival of Dol Ashram

Uttarakhand News: सीएम ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, बोले- आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति

Tue, 13 May 2025 02:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 May 2025 02:09 PM IST
सार

सीएम धामी सोमवार को श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास (डोल आश्रम) के श्री पीठम स्थापना महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान 1100 कन्याओं का पूजन भी किया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami arrived at the closing ceremony of the Sripeetam Establishment Festival of Dol Ashram
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने पहलगाम हमले पर दुख जताया। कहा कि हमारी सेना ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। सीएम ने ये बातें श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास (डोल आश्रम) के श्री पीठम स्थापना महोत्सव के समापन समारोह में कही। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान 1100 कन्याओं का पूजन भी किया। मां राजेश्वरी का अभिषेक और पूजा कर देश एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि डोल आश्रम में आकर हमेशा ही उन्हें एक दिव्य ऊर्जा का अहसास होता है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार मानसखंड माला मिशन के माध्यम से सभी मंदिरों को अवस्थापना सुविधाओं से जोड़ रही है ताकि आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। डोल आश्रम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा तो मिल रहा है, युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में शिक्षित करने का कार्य भी हो रहा है। यह साधना और अध्यात्म का एक भव्य और दिव्य केंद्र है।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका विश्व में लहरा रही है। प्रदेश में संस्कृति संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार एक कठोर धर्मांतरण कानून लाई है। लैंड जिहाद, लव जिहाद जैसी अनेक साजिशों पर कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कल्याणदास महाराज ने आश्रम में जिस प्रकार से श्रीयंत्र स्थापित किया है, उससे आने वाले समय में पूरे विश्व के लोग इस आश्रम में शांति, अध्यात्म और संस्कृति को जानने के लिए आएंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई भी दी।

इस दौरान बाबा कल्याणदास जी महाराज ने कहा कि सभी को अपनी जन्मभूमि के लिए बेहतर कार्य करने होंगे। बुरे व्यसनों को त्याग कर अध्यात्म को अपनाना होगा। तभी जीवन एवं समाज सुख समृद्धि प्राप्त कर पाएगा। उन्होंने संस्कृत को अपनाने पर जोर दिया। कहा कि जब तक संस्कृत हमारे हृदय में जीवित है, तब तक भारतीयता को कोई खतरा नहीं हो सकता। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विश्वेश्वरनंद महाराज ने किया।

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
सीएम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए उत्तराखंड का विकल्प रहित संकल्प के ध्येय के साथ आगे बढ़ रही है। समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला पहला प्रदेश बनने का गौरव भी उत्तराखंड ने हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सख्त नकल विरोधी कानून ने प्रदेश के युवाओं को एक निष्पक्ष अवसर प्रदान किया है और प्रत्येक जिले के अभ्यर्थी अब चयन सूची में जगह बना रहे हैं।

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा, जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा, अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, स्वामी विश्वेश्वरानंद, सुभाष पांडे, गणेश जलाल, प्रकाश भट्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, दीवान सतवाल, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी देवेंद्र पींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed