फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CM At Ranikhet

मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी प्रत्याशी के लिए रानीखेत में मांगे वोट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
CM At Ranikhet
रानीखेत में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। बाद में रंगोली हाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि खेल नीति सहित तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं सरकार ने संचालित की हैं। कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा आदि भी मौजूद रहे और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी लगभग दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से ताड़ीखेत पहुंचे। उन्होंने ताड़ीखेत में जनसंपर्क अभियान चलाया और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मोटर मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री यहां रानीखेत बाजार पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ वह बाजार में जनसंपर्क करते हुए रंगोली हाल स्थित सभा स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने रिकॉर्ड विकास कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। सभी वर्गों को साथ लेकर सरकार ने विकास की अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। सांसद अजय टम्टा ने प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की। यहां प्रदीप बिष्ट, दर्शन बिष्ट, मोहन नेगी, मदन माहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed