फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cm arrived at the Kurmanchal Academy

बुनियादी और तकनीकी शिक्षा करेंगे मजबूत : सीएम  

Sat, 04 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sat, 04 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
cm arrived at the Kurmanchal Academy
कूर्मांचल एकेडमी में पहुंचे मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अल्मोड़ा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। केरल के बाद अल्मोड़ा दूसरे नंबर पर है। सरकार राज्य में बुनियादी शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाने को प्राथमिकता दे रही है। सीएम कूर्मांचल एकेडमी के रजत जयंती समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। समारोह में देर रात तक बच्चों के शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही।

विज्ञापन


सीएम रावत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां प्राप्त कर उत्तराखंड कई मामलों में केरल से अव्वल है। शिक्षा में नए कीर्तिमान स्थापित करने में कूर्मांचल एकेडमी का योगदान प्रेरणादायी है। जिले ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सांस्कृतिक गतिविधियों में विशिष्ट पहचान बनाई है।
विज्ञापन


कूर्मांचल एकेडमी के विलुप्त हो रही संस्कृति को पुनर्जीवित करने के प्रयास सराहनीय है। स्कूल की निदेशक मधु खाती द्वारा विद्यालय को आगे बढ़ाने का कार्य महिला सशक्तीकरण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं के अलावा एचएस बिष्ट, डीएस बिष्ट, पीएस कालरा को भी सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत स्वागत गीत से हुई। बच्चों ने हिंदी-अंग्रेजी कविता पाठ, लोकगीत, लोकनृत्य, छोलिया नृत्य के अलावा कृष्ण-लीला की शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों का मनमोहा। निदेशक मधु खाती ने बताया कि 15 जुलाई 1991 को स्कूल की स्थापना दो शिक्षकों और 13 बच्चों से हुई थी।


वर्तमान में स्कूल में 1300 बच्चे अध्ययनरत हैं। 90 शिक्षक-शिक्षिकाएं और 34 कर्मचारी कार्यरत हैं। गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए लोधिया में निरपेक्ष अभिलाषा स्कूल की स्थापना की गई है। संचालन नवजोत ने किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक मनोज तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, दिनेश कुंजवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, ब्रिगेडियर बीपीएस खाती, प्रधानाचार्य केके पंत, प्रशासनिक अधिकारी विनोद भट्ट आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed