फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cleanliness drive launched in 15 wells under Jal Utsav Pakhwada

Almora News: जल उत्सव पखवाड़ा के तहत 15 नौलों में चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 04 Jun 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched in 15 wells under Jal Utsav Pakhwada
अल्मोड़ा। जलागम की ओर से स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन आथॉरिटी (सारा) परियोजना के तहत नगर में जल उत्सव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभाग के कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने मिलकर नगर के सुनारी, बद्रेश्वर, बाड़ी बगीचा सहित 15 नौलों में स्वच्छता अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से नगर मेें स्थापित प्राकृतिक जल स्रोतों के समीप बिखरे कूड़े का निस्तारण कर उगी झाड़ियों को काटा गया। विषय विशेषज्ञ धीरज सिंह ने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करना आज की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जल उत्सव पखवाड़ा कोसी नदी सहित अन्य विकासखंडों के जलस्रोतों पर भी चलाया जाएगा। वहां पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सभासद अंजु बिष्ट, जानकी पांडे, चंचल दुर्गापाल, त्रिलोकिनाथ पांडे, गोपाल बिष्ट, मनमोहन तिवारी, बृजगोपाल जोशी सहित पैलाग फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed