फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Class IV personnel performed black lace on the second day

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने दूसरे दिन भी काला फीता बांध किया सांकेतिक प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Class IV personnel performed black lace on the second day
अल्मोड़ा। पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी मुखर हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी कर्मियों ने हाथों में काला फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जिला शाखा के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने मंगलवार को दूसरे दिन हाथों में काला फीता बांधकर काम किया। कर्मियों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी पदोन्नति पर विचार नहीं किया जा रहा है। लगातार सेवाएं देने के बाद भी पदोन्नति रोकी जा रही है। जिससे कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन

कर्मियों ने कहा कि अब वह 12 सितंबर तक काला फीता बांध कर प्रदर्शन करेंगे। 14 से 17 सितंबर तक मुख्य चिकित्साधिकारी और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपेंगे। 18 से 23 सितंबर तक जनप्रतिनिधि, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 23 सितंबर तक मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मी कोविड-19 ड्यूटी के दौरान अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। विरोध जताने वालों में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह सतवाल, जिला मंत्री त्रिलोक सिंह फर्त्याल, उपाध्यक्ष कमलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र प्रसाद, संरक्षक महेश चंद्र जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed