फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminties.

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर में 4 हजार स्ट्रीट लाइटों की बत्ती हो सकती है गुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Civic aminties.
अल्मोड़ा नगर।संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में नगरपालिका ने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है। उसे यूपीसीएल को तीन करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करना है। यदि जल्द बिल नहीं चुकाया तो नगर में लगीं चार हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल हो सकती है। ऐसे में नगर की 60 हजार से अधिक की आबादी को स्ट्रीट लाइटों की रोशनी के बगैर रात के समय अंधेरी गलियों में आवाजाही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में कई सरकारी विभागों ने यूपीसीएल को बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया है। इस सूची में नगर पालिका का नाम सबसे ऊपर है। पालिका ने अब तक 3 करोड़ 60 लाख 99 हजार 47 रुपये की बिजली जलाकर बिल के भुगतान से हाथ पीछे खींचे हैं। इसकी वजह से पालिका देनदारों की लिस्ट में टॉप पर है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है और यूपीसीएल बिजली के बिलों की वसूली में जुटा है।
विज्ञापन

उसने इसी बीच नगर पालिका को जल्द बिल जमा न करने वाले विभागों को नोटिस जारी कर बिजली लाइन काटने का निर्णय लिया है। यदि यूपीसीएल ने नगर पालिका की बिजली काटी तो नगर क्षेत्र के 13 वार्डों में लगीं चार हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों की बत्ती गुल हो जाएगीए इसकी सीधी मार 60 हजार की आबादी पर पड़ेगी। लोगों को रात के समय बगैर बिजली के अंधेरी गलियों में टॉर्च और मोबाइल की रोशनी के सहारे आवाजाही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का नाम बड़े बकायेदारों की सूची में दर्ज
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग भी बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की सूची में दर्ज है। शिक्षा विभाग ने अब तक 77 लाख 93 हजार 66 तो स्वास्थ्य विभाग ने 6 लाख 31 हजार 589 रुपये की बिजली फूंकी है लेकिन बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यूपीसीएल ने बिजली काटी तो कई अस्पतालों व स्कूलों की बत्ती गुल हो जाएगी और मरीजोंए छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
.
विकास विभाग भी एक लाख रुपये से अधिक का देनदार
अल्मोड़ा। विकास विभाग ने 1 लाख 94 हजार 195 रुपये की बिजली का उपयोग किया है लेकिन बिल चुकाने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। यदि यूपीसीएल ने बिजली काटी तो विकास विभाग के कई संस्थानों में कामकाज ठप हो जाएगा और इसकी सीधी मार आम जनता को भुगतनी होगी।

अल्मोड़ा में बड़े बकायेदारों की सूची
संस्थान बिल की धनराशि
नगर पालिका 36099047
राजस्व विभाग 1102992
शिक्षा विभाग 7709366
स्वास्थ्य विभाग 631589
विकास भवन 194195
बीएसएनएल 327631
वन विभाग 227527
यूपीसीएल ने बिल वसूली के लिए अभियान चलाया है। बिल न चुकाने वाले लोगों व संस्थानों को नोटिस जारी किए हैं। यदि बिल जमा नहीं किए गए तो यूपीसीएल के पास लाइन काटने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है।
कन्हैया जी मिश्राए ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed