फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminties.

रोडवेज की कई बसों के चक्के रहे जाम, यात्रियों की हुई फजीहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Civic aminties.
केमू स्टेशन अल्मोड़ा में बसों का इंतजार करते यात्री।। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रोडवेज की कई सेवाओं का संचालन ठप रहने से यात्री परेशान रहे। दूसरे वाहनों की तलाश में यात्री स्टेशनों पर भटकते रहे। दूसरे वाहनों से अधिक किराया चुकाकर यात्री गंतव्य को रवाना हुए जिससे उनकी जेब ढीली हुई।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में चालकों की कमी बनी है जिससे रोजाना सेवाएं स्थगित हो रही हैं। रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को डिपो की
अल्मोड़ा-धरमघर, अल्मोड़ा-टनकपुर-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, बरेली-बागेश्वर, धरमघर-दिल्ली आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से टनकपुर, दिल्ली, बेतालघाट, बागेश्वर आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बसें न चलने पर यात्री दूसरे वाहनों की तलाश में स्टेशनों में भटकते रहे। कुछ यात्री टैक्सियों से गतंव्य को रवाना हुए। इधर कुछ यात्री केमू की बसों से भी रवाना हुए। इससे केमू स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं यात्री
अल्मोड़ा से देहरादून जा रहे वीरेंद्र ने बताया कि एक तरफ रोडवेज बसों का किराया बढ़ गया है वहीं दूसरी तरफ स्टेशन में यात्री सुविधाओं की कमी बनी है। इस वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए।

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे प्रकाश ने कहा कि रोडवेज की कई बसों में सीट फटी हुई है। इससे यात्रियों को सीटों पर आराम नहीं मिल पाता है। खासकर लंबी दूरी के यात्रियों के अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। किराया बढ़ाया है तो सुविधाएं भी बेहतर होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed