फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

जीएसटी संग्रह बढ़ाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें अफसर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
त्रकारों से वार्ता करते व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और अन्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश स्तर पर जीएसटी अधिकारियों की ओर से बाजार में बाजार भ्रमण, संपर्क और सर्वे की आड़ में छापा मारने का आरोप लगाया है। जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार ने जीएसटी संग्रह बढ़ाने का आदेश दिया है और अधिकारी बाजार में सर्वे के नाम पर दुकानों में छापा मार रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल रानीखेत और इसकी सभी 14 नगर इकाइयां व्यापारियों के उत्पीड़न का पुरजोर विरोध करेंगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कर्जे से दबी उत्तराखंड सरकार ने आदेश जारी कर जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इस आदेश का पालन करने के लिए अधिकारियों ने बाजार में सर्वे करने के नाम पर दुकानों में छापा मारना शुरू कर दिया है। हर दुकान में हर समय पूरे सामान के बिल और पूरा टैक्स विवरण उपलब्ध नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने कहा कि जीएसटी के अधिकारियों के पास करदाताओं का पूरा डाटा उपलब्ध रहता है। यदि कोई व्यक्ति अपनी खरीद का विवरण नहीं भी देता है तो भी विभाग के पास बिक्री करने वाले व्यापारी से खरीदारी का विवरण पहुंच जाता है। ऐसे में व्यापारी को परेशान करने की जगह विभाग को व्यापारी की फाइल और विभाग के सिस्टम पर उपलब्ध जानकारी का मिलान करना चाहिए और व्यापारियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, चिलियानौला व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश बोरा, रानीखेत व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उप सचिव विनीत चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी, वरिष्ठ व्यापारी उमेश पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed