{"_id":"62dd91f07f74b13b5b31cfdb","slug":"civic-aminities-ranikhet-news-hld470165388","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी सेल व्यावसायियों का रानीखेत नगर व्यापार मंडल ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी सेल व्यावसायियों का रानीखेत नगर व्यापार मंडल ने किया विरोध
विज्ञापन
सेल संचालकों से वार्ता करते रानीखेत नगर व्यापार संघ के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर व्यापार मंडल ने बाहर से आकर नगर में सेल लगाने वाले व्यवसायियों का विरोध शुरू कर दिया है। व्यापारी नेताओं का आरोप है कि चोरी छिपे नगर में आकर सेल लगाई जा रही है। सेल संचालकों के पास न तो जीएसटी से संबंधित दस्तावेज हैं और न ही अन्य प्रपत्र। कहा कि नगर का व्यापार पहले से ही घट रहा है। ऐसे में बाहरी व्यापारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि सेल तत्काल नहीं हटाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की ओर से नगर में बाहरी व्यवसायियों की ओर से सेल लगाने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पदाधिकारी वहां पहुंचे तो वहां राखियों के अलावा तमाम अन्य सामान बेचा जा रहा था। इसका पदाधिकारियों ने पूरी तरह से विरोध कर दिया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि सेल वालों के पास न तो जीएसटी के कागजात हैं और न ही कोई अन्य प्रपत्र। पदाधिकारियों ने सेल संचालकों से पूछताछ कर कई प्रपत्र भी मांगे। व्यापारियों ने कहा कि सेल संचालक पुलिस सत्यापन संबंधी कोई प्रपत्र भी नहीं दिखा सके।
आक्रोशित व्यापारी नेताओं ने तत्काल सेल हटाने को कहा। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, महासचिव संदीप गोयल, उपसचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी थे।