फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

द्वाराहाट में पेयजल समस्या को लेकर धरने पर बैठेंगे नगर पंचायत अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
नगर पंचायत की बैठक के दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजते अध्यक्ष, सभासद और अन्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट नगर पंचायत सभासदों और नागरिकों की आपात बैठक में नगर क्षेत्र की बदहाल पेयजल अव्यवस्था पर सवाल उठाए गए और व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग उठाई गई। नगर क्षेत्र में लंब समय से पेयजल समस्या चल रही है जिसका निराकरण नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने तीन दिन के भीतर व्यवस्था बहाल नहीं होने पर स्वयं धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने बदहाल पेयजल व्यवस्था पर चर्चा की। वक्ताओं ने जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी इस दौरान सवाल उठाए गए। कहा कि पेयजल के लिए नगर पंचायत के सभी वार्डों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से महीने भर में मात्र 5-7 दिन पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कई क्षेत्रों, वार्डों में विगत 10 दिनों से आपूर्ति नही हुई है जबकि बिल पूरे माह का लिया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश लाल साह ने जल संस्थान को चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो सभी सभासदों समेत वह स्वयं धरने पर बैठेंगे। बैठक में जल संस्थान की ओर से विद्युत विभाग को दोषी बताए जाने और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर बहाने बनाए जाने को भी गंभीरता से लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों विभागों की लचर कार्य प्रणाली का खामियाजा पूरे नगर क्षेत्र को भुगतना पड़ रहा है। बैठक के बाद जिलाधिकारी आदि को ज्ञापन भेजा गया। बैठक में सभासद आनंदी साह, विमला साह, नवीन कुमार साह, प्रमोद कुमार सहित तमाम नागरिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed