फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

बैजनाथ में पंप में ईधन का स्टॉक समाप्त होने से र्तीथ यात्री, पर्यटक आम जनता की दिक्कतें बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
गरुड़ के एकमात्र पेट्रोल पंप में ईंधन का स्टॉक समाप्त होने के बाद सन्नाटा। - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के एकमात्र पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल का स्टॉक समाप्त होने से तीर्थयात्री और पर्यटक परेशान हैं। पंप में ईंधन का स्टॉक समाप्त होने के मामले को स्थानीय एसडीएम ने अनभिज्ञता जताई है। ईंधन नहीं मिलने से ग्रामीण और नगरी क्षेत्र में डीजल से चलने वाले लघु उद्योगों ठप गए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का एक मात्र पंप है। पंप संचालक ने पंप में डीजल और पेट्रोल का स्टॉक समाप्त होने का एक कागज चस्पा कर दिया है। बैजनाथ में ईंधन उपलब्ध नहीं होने से बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड जाने वाले तीर्थयात्री और पर्यटकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लघु उद्योग ठप हो गए हैं। पंप में ईंधन समाप्त होने के संबंध में जब एसडीएम गरुड़ से जानकारी चाही तो एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडे ने बताया कि इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट बागेश्वर और डीएसओ का कार्यभार संभाल रहे हर गिरी ने बताया कि पेट्रो पदार्थों की 24 घंटे के अंदर आपूर्ति करने के संबंध में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर को निर्देश दिए हैं। हरियाणा से बदरीनाथ यात्रा को निकले तीर्थयात्री कुुुुुुुुुलदीप सिंह ने बताया कि वह बदरीनाथ धाम के दर्शन करने सपरिवार मंगलवार बैजनाथ पहुंचे। पंप में ईंधन नहीं मिलने पर बैजनाथ से वापस कौसानी लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम गरुड़ पेट्रो पदार्थों की किल्लत को गंभीरता से लें : डीएम
गरुड़ (बागेश्वर)। डीएम विनीत कुमार ने बागेश्वर डीएसओ से बैजनाथ पेट्रोल पंप में जल्द डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडे से ईंधन की समस्या को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं ताकि तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय वाहन चालकों को डीजल और पेट्रोल के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed