फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

अंकिता हत्याकांड के विरोध में महिलाओं ने निकाला जुलूस, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
भिकियासैंण बाजार में अंकिता हत्या के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन करती महिलायें । संवाद - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में मातृ शक्ति सड़कों में उतर आई। महिलाओं ने भिकियासैंण बाजार में जुलूस निकाला और तहसील में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल महिलाएं अंकिता के हत्यारों को फांसी दो... आदि नारे लगा रही थीं। बडियाली तिराहे पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जन संघर्ष और कई लोगों की शहादत के बाद उत्तराखंड राज्य मिला। राज्य बनने के बाद अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बेटियां और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जानी चाहिए। अवैध रूप से संचालित किए जा रहे रिजॉर्टों की जांच की जानी चाहिए ताकि अंकिता हत्याकांड जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी शिप्रा जोशी पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। जुलूस और प्रदर्शन करने वालों में लीला बिष्ट, हीरा नेगी, मीना भारती, गीता, हंसी, नीता, निर्मला, तुलसी, चंपा, नीता, शारदा, भगवती आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed