{"_id":"62f2a0b113fa7e658e77d760","slug":"civic-aminities-almora-news-hld4719612117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति का अधिकार नगरपालिका को दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति का अधिकार नगरपालिका को दें
विज्ञापन
अल्मोंड़ा गांधी पार्क में जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन करते सर्वदलीय संघर्ष
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी समस्त अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिका को देने कि मांग की।
नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को जाने बगैर प्रदेश सरकार ने नवंबर 2017 समस्त पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया। आम जनता और सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जब तक इस जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त नहीं करती, तब तक समिति का आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा की शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो समिति उग्र आंदोलन करेगी। वहां अध्यक्ष हेम तिवारी, संचालन हेम चंद्र जोशी, राजीव कर्नाटक, आनंदी वर्मा दीपांशु पांडे, हेम चंद्र तिवारी, हेम चंद्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनंद सिंह बगडवाल, पीसी तिवारी, यशवंत सिंह परिहार, राजू गिरी आदि थे। संवाद