{"_id":"62e6cd2b55f67051452b4a9c","slug":"civic-aminities-almora-news-hld4709504158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़े गड्ढ़े बयां कर रहे ऐतिहासिक नगरी की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पड़े गड्ढ़े बयां कर रहे ऐतिहासिक नगरी की दशा
विज्ञापन
माल रोड पर जाम के कारण लगी वाहनों की लंबी कतार । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के मुख्य तिराहों सहित नगर के माल रोड पर सड़क डामर उखड़ने से बने गड्ढ़े लोगों की परेशानी का कारण
बने हुए हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण दिन में कई बार लोगों को जाम से दो चार होना पड़ता है। ऐतिहासिक नगरी में देश
और विदेश से काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण पर्यटकों के साथ ही शहर के
लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर की माल रोड कई प्रमुख मार्गों को जोड़ने के साथ ही बहुत सारे पर्यटक स्थलों को भी जोड़ती है। इस कारण इस सड़क पर
रोजाना ही सैकड़ों वाहन का बोझ रोजना ही रहता है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण और सड़क किनारे खड़े अव्यवस्थित
खड़े वाहनों के कारण सड़क पर जाम लगता रहता है, जिस कारण पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशान का सामना करना
पड़ता है। बारिश के दिनों में तो इस खस्ताहाल हो चुकी सड़क से पैदल चलने वाले लोगों और दो पहिया वाहन चालकों के दुर्घटना
होने का खतरा बना हुआ है। बरसात में इन गड्ढ़ों में पानी भर जाने से लोग अपने वाहनों को गड्ढ़ों से बच कर निकालनें की
कोशिश करते हैं, जिससे सड़क पर जाम लग जाता है। जिला अस्पताल के समीप की सड़क, शिखर तिराहे सहित अनेक जगह पर
सड़क क्षतिग्रस्त होने और पार्किंग व्यवस्था न होने से सड़क पर जाम लगता रहता है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही
दो पहिया और चौपहिया वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को भी माल रोड़ में जाम के कारण पर्यटकों
के साथ ही मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस को भी काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जिससे मरीज के परिजनों को दिक्कतों का
सामना करना पड़ा। संबंधित विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।