फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities

अटल अत्कृष्ट जीजीआईसी में चालू सत्र में छात्रों को प्रवेश मिलने के आसार नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया जैसे अभियान पहाड़ में शौचालय की दिक्कत के कारण परवान नहीं चढ़ पा रहे हैं। क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी को सीबीएसई की संबद्धता मिलने के बावजूद छात्रों के लिए अलग से शौचालय टॉयलेट न होना उनकी पढ़ाई में बाधा बन रहा है। यह हाल तब है जब यहां से छात्राएं पलायन कर रही हैं और छात्र दाखिला चाहते हैं।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी को 2021 में सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद छात्राओं की संख्या बढ़ने के बजाय घटती चली गई। कभी विद्यालय में 11वीं कक्षा में 128 छात्राएं थीं इस बार अब तक सिर्फ 18 छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

जीजीआईसी में कुल 18 शिक्षिकाएं हैं। इसके बावजूद गणित विषय न होने, सीबीएसई में फीस ज्यादा होने और एनसीसी न होने जैसे कारणों के चलते कई छात्राएं अपनी टीसी लेकर दूसरे स्कूलों में चली गईं। इधर अंग्रेजी माध्यम से हाईस्कूल पास स्थानीय छात्रों के लिए इंटर स्तर पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने का यही एकमात्र विकल्प रह गया है। छात्र शहरों में भटकने के बजाय इसी स्कूल में प्रवेश के इच्छुक थे परंतु विभाग ने व्यावहारिक दिक्कतों का हवाला देकर चालू सत्र में छात्रों के प्रवेश पर असमर्थता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि विद्यालय में आठ शौचालय तो हैं लेकिन छात्रों के लिए अलग से शौचालय न होने जैसी दिक्कतें हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि अलग से शौचालय के लिए लिखा गया है। शौचालय बनने के बाद प्रवेश के संबंध में निर्णय लिया जा सकता है।

अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी चौखुटिया में नियमानुसार छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी प्रवेश दिया जा सकता है। छात्रों के लिए अलग से शौचालय न होने से व्यावहारिक दिक्कतें हैं। इसके चलते छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यह समस्या अधिकारियों के संज्ञान में है। प्रवेश के इच्छुक छात्रों की चिंता हमें भी है। समस्या का समाधान निकाला जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कुछ सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
-सुभाष चंद्र भट्ट, सीईओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed