{"_id":"62e577a6dfe3025119236529","slug":"civic-aminities-almora-news-hld470845757","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार अस्तित्व में आया रानीखेत का एआरटीओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार अस्तित्व में आया रानीखेत का एआरटीओ कार्यालय
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मौजूद, सांसद, विधायक और ब्लॉक प्रमुख। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत में एआरटीओ कार्यालय का वर्चुअली उद्घाटन परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय खोलने की मांग लंबे समय से चल रही थी। कार्यालय खुलने का लाभ अब रानीखेत क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
2016 में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रानीखेत में एआरटीओ कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। जगह के अभाव में कार्यालय नहीं खुल पाया। 2022 में भाजपा दोबारा सत्तासीन हुई। रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मामले को गंभीरता से लिया। परिवहन मंत्री ने भी रानीखेत पहुंचकर जल्द कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। ताड़ीखेत में जीआईसी के पुराने भवन को चयनित किया गया। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने वर्चुअली उद्घाटन किया। संसद अजय टम्टा ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि रानीखेत, सलट, स्याल्दे, भिकियासैंण, द्वाराहाट, चौखुटिया के वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर परिवार को हर घर तिरंगा से जोड़ा जाएगा।
विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि विधायक बनते ही उन्होंने इस कार्य को पूरा करने का निर्णय लिया। तमाम प्रयास किए। उन्होंने कहा कि दलालों के माध्यम से कार्य नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की घोषणाओं को भी वह पूरा कराएंगे। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व विधायक करन माहरा के प्रयासों से यह कार्य हुआ है। एआरटीओ प्रमोद चौधरी ने भी सही तरीके से कार्य संचालित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, आरटीओ गुरुदेव सिंह, शैलेश तिवारी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, युवा भाजपा नेता शशांक रावत, प्रमोद रावत, आशु भगत, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर, कुंवर गोसाई, ध्यान सिंह नेगी, महेंद्र बिष्ट, गणेश राम, आनंद बुधानी, नीरज तिवारी, प्रधान मंजीत भगत, मदन कुवारबी, नवल पांडेय आदि।
यूके 20 नाम से जाने जाएंगे रानीखेत के वाहन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छह साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रानीखेत का एआरटीओ कार्यालय अस्तित्व में आ गया है। ताड़ीखेत स्थित जीआईसी के पुराने भवन में कार्यालय शुरू हो गया है। अब रानीखेत उपमंडल से जुड़ी छह तहसीलों के वाहन चालकों को अब अल्मोड़ा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। रानीखेत के वाहन अब यूके 20 नाम से पहचाने जाएंगे।