फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

एसडीएम चौहान ने दियारी में जनता दरबार लगाकर सुनीं समस्याएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
दियारी गांव में जनता दरबार में समस्याएं सुनते एसडीएम गोपाल चौहान। । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
धौलछीना (अल्मोड़ा)। एसडीएम गोपाल चौहान ने शनिवार को विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत दियारी में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दरबार में 14 विभागों की ओर से लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया और विभिन्न प्रमाणपत्र जारी किए गए। बाद में एसडीएम ने भूस्खलन से गांव में आवासीय भवनों को हो रहे खतरे का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जनता दरबार में पेयजल, बिजली, आवासीय मकान, सड़क, किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, पशुपालन समेत कुल 26 समस्याएं उठीं। ग्रामीणों ने रूपीकूड़ा, पत्थरखानी, सगबाडा में बिजली के झूलते तारों की समस्या को दूर करने के लिए अतिरिक्त पोल लगाने की मांग की। धौलछीना-पनेट मोटर मार्ग को वन विभाग से पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करवाए जाने, प्राथमिक स्कूल रूपीकूड़ा की पेयजल समस्या दूर करने, ग्राम पंचायत में बीपीएल और एपीएल राशन कार्डों का पुन: सर्वेक्षण कर जांच करने, दियारी पंचायत घर से पनुवानौला तक लिंक मोटर मार्ग बनवाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

शिविर में 14 विभागों की ओर से जनता की समस्याओं का समाधान किया गया। एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बाद में एसडीएम ने बमनगांव तोक में भूस्खलन से आवासीय मकानों को उत्पन्न हो रहे खतरे का स्थलीय निरीक्षण किया और भूगर्भ विभाग से सर्वे करवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीओ हेम कांडपाल, एडीओ पंचायत कृपाल सिंह, एडीओ समाज कल्याण रवि कोहली, पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता गिरीश चंद्र जोशी, पशुपालन विभाग के डॉ. दीपक मेहरा, लोनिवि के एई आलोक ओली, प्रधान प्रेमा देवी, शिक्षा विभाग के उमेश मनराल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी केशव जोशी, ग्राम विकास अधिकारी मनोज बोरा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed