फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

डीएम वंदना ने अधिकारियों को दिए आपदा के प्रति सचेत रहने के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
अल्मोड़ा नवीन कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम वंदना । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना ने नवीन कलक्ट्रेट सभागार में जिले में आपदा के दौरान किसी भी घटना पर त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के लिए जिले में गठित इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) में नामित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपदा के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में आपदा को लेकर यह जरूरी है कि जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी और दायित्व सौंपे गए हैं। वह अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ आपदाग्रस्त क्षेत्र में तत्काल राहत और बचाव कार्य करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आईआरएस टीम में नामित सभी अधिकारियों से कहा कि हर समय सतर्क और मुस्तैद रहें। अपनी टीम में शामिल अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों के बारे में ठीक प्रकार से जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को होने वाली मॉक ड्रिल में आपदा रेस्पांस तंत्र की कार्य प्रणाली परखी जाएगी। रघुनाथ सिटी मॉल में भूकंप और जीआईसी अल्मोड़ा में भूस्खलन की मॉक ड्रिल की जाएगी। कहा कि आईआरएस प्रणाली के तहत सभी अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए गए हैं। अधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें। आपदा की परिस्थितियों में रिस्पांस टाइम कम से कम करते हुए राहत कार्यों को मजबूत और प्रभावशाली बनाना होगा। उपकरणों की जांच और अन्य सामग्री के बारे में लगातार अपडेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आपदा से संबंधित अधिकारियों और गठित आईआरएस सिस्टम में नामित अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर, पते को भी अपडेट रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया, 22 राजपूत बटालियन के मेजर निर्णय नाथ, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान, सीओ विमल प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed