फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

प्राचीन संस्कृति का प्रतीक रहे नौलों की सुध नहीं ले रहा कोई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
माल रोड़ से सटे थपलिया के नौले में फैलीं प्लास्टिक की बोतलें, पालीथिन और कूड़ा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। पुराने समय में शहर की पेयजल व्यवस्था का प्रमुख साधन रहे परंपरागत नौले उपेक्षा के कारण लुप्त होते जा रहे हैं। शहर के
विज्ञापन

बचे हुए कुछ नौले काफी बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं। इनके सुधारीकरण के लिए कोई काम नहीं हुआ है। प्रशासन की उदासीनता के चलते कई नौलों में पानी होने के बावजूद नौलों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
नगर और आसपास के क्षेत्रों में एक समय 365 नौले लोगों की प्यास बुझाते थे। इनमें चम्पानौला, घासनौला, मल्ला नौला, कपीना नौला, सुनारी नौला, उमापति का नौला, बालेश्वर नौला, बाड़ी नौला, नयाल खोला नौला, खजांची नौला, हाथी नौला, डोबा नौला, दुगालखोला नौला आदि मुख्य हैं। अधिकतर नौले लुप्त हो गए हैं। बचे नौले भी उपेक्षा की मार झेल रहे हैं। कई स्थानों पर नौले अतिक्रमण की चपेट में आकर समाप्त हो गए हैं। वर्तमान में नगर क्षेत्र में लगभग 50 नौले ही रह गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से सात नौले ही ठीक स्थिति में हैं। बाकी नौले काफी बदहाल स्थिति में पहुंच गए हैं जिनका अभी तक जीर्णोद्धार नहीं
हो सका है। घरों में पेयजल लाइन आने से नौले उपेक्षित हो गए और अपने अस्तित्व खोते जा रहे हैं। नौले के सुधारीकरण के
लिए बनाई गई योजना तो बहुत बनाई जाती हैं लेकिन धरातल पर योजनाएं चलती ही नहीं।
माल रोड से सटे थपलिया के नौले की हालत काफी खराब है जहां पानी तो उपलब्ध है पर उपेक्षा के चलते नौले के चारों तरफ कांच और प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन और कूड़े का ढेर लगा हुआ है। ऐसे ही कितने नौले हैं जहां पानी तो है पर इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिले में बढ़ रही पानी की दिक्कतों को कम करने के लिए हमारी प्राचीन संस्कृति, लोक संस्कृति के प्रतीक रहे नौलों के संरक्षण के लिए सभी को अपना योगदान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed