फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

हेलंग की घटना के विरोध में 24 को उपपा करेगी हेलंग कूच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
गरुड़ से हेलंग रवाना होते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : GARUD
अल्मोड़ा। हेलंग चमोली में पुलिस प्रशासन की ओर से ग्रामीण महिलाओं के घास के गट्ठर लूट कर उन्हें गिरफ्तार करने की घटना के विरोध में 24 जुलाई को उत्तराखंड के संघर्षशील संगठनों से जुड़े लोग हेलंग चलो आह्वान की व्यापक तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि उपपा के साथियों का एक दल पीड़ित ग्रामीणों के समर्थन के लिए हेलंग जाएगा। एक बयान में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अपने गोचर, पनघट से घास ला रहीं महिलाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन स्थानीय औद्योगिक सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई ने बता दिया है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन की भावना को कुचला जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

हेलंग चलने के अभियान को जिस तरह से समर्थन मिल रहा है उससे साबित हो गया है कि पिछले 22 वर्षों में राज्य में प्राकृतिक संसाधनों जल, जंगल, जमीन की जो लूट हुई है। उन्होंने चमोली के जिला प्रशासन और इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी पुलिस, औद्योगिक बल और प्रशासन के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच से पहले वहां से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलंग एकजुटता को मजबूत करने गरुड़ से भी दल रवाना
गरुड़ ( बागेश्वर)। बागेश्वर से हेलंग एकजुटता मोर्चा को समर्थन देने और आंदोलन में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं का दल रवाना दोपहर गरुड़ से हेलंग चमोली के लिए रवाना हुआ। दल देर शाम हेलंग पहुंचेगा। दल के प्रमुख और सद्भावना यात्रा के संयोजक भुवन पाठक ने कहा कि 15 जुलाई को हुई हेलंग की घटना के खिलाफ हेलंग एकजुटता मोर्चा के आह्वान पर उत्तराखंड के समस्त प्रमुख आंदोलन कारी जन संगठन, क्षेत्रीय राजनीतिक दल, महिला संगठन एवं स्वतंत्र लोकतांत्रिक कार्यकर्ता 24 जुलाई को हेलंग में एकजुट होंगे। इस एकजुटता का मकसद हेलंग में पीड़ित महिलाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना और उत्तराखंड में जल जंगल जमीन की लड़ाई को एकजुट करना है। वहां आनंद बिष्ट, लक्ष्मण आर्या, किसान नेता सुंदर बरोलिया, वनाधिकार कार्यकर्ता रमेश कृषक और गोपाल भाई शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed