फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैण में ही बनाई जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
अल्मोड़ा उत्तराखंड लोक वाहिनी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी की बैठक में वक्ताओं ने पर्वतीय क्षेत्रों के उपेक्षित विकास को पटरी पर लाने के लिए देहरादून में एक और विधान भवन बनाने के बजाय गैरसैंण को ही स्थायी राजधानी बनाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा-खैरना मार्ग खस्ताहाल है। आवाजाही के दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अग्निवीरों के बजाय सैनिकों को पूर्व की तरह स्थायी रोजगार दिया जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो चार साल की सेना में भर्ती के बाद उन्हें सार्वजनिक सेक्टर में नियुक्ति का प्रावधान होना चाहिए अन्यथा देश में निजी रूप से खड़ा किया गया सुरक्षा तंत्र देश के लिए ही समस्या पैदा करेगा।
विज्ञापन

चंदन तस्कर वीरप्पन को पकड़ने के लिए सरकारों के पसीने छूट गए। उन्होंने पहाड़ में सुरंगो के ऊपर भू-धंसाव, जोशीमठ जैसे शहरों पर मंडराते खतरे और आपदा की जद में आ रहे गांवों को पुनर्वासित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मैदानी जिलों की भू- परिस्तिथियां पहाड़ों के अनुकूल न होने के कारण पहाड़ों के विकास के लिए अलग से इंजीनियरिंग विंग और मानकों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप परिवर्तन पर जोर दिया। जिला विकास प्राधिकरण को उसी के अनुरूप व्यवस्थित करने या नगर पालिकाओं को नगर को व्यवस्थित करने के अधिकार देने पर बल दिया जाए। जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की आगामी 22 अगस्त को होने वाली पुण्यतिथि और डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि 22 सितंबर को जनचेतना दिवस के रूप में सार्वजनिक रूप से मनाने का निर्णय लिया। अध्यक्षता उत्तराखंड लोक वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष राजीव लोचन साह और संचालन पूरन तिवारी ने किया बैठक में उलोवा के वरिष्ठ नेता जंग बहादुर थापा, विशन दत्त जोशी, जगत रौतेला, दया कृष्ण कांडपाल, कुणाल तिवारी, अजयमित्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, अजय सिंह मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed