फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

रोडवेज की तीन बसों के चक्के रहे जाम, यात्री रहे हलकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बहादुर सिंह बिष्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। रोडवेज की तीन बसों का संचालन ठप होने से विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बसें न चलने पर कई यात्री केमू या फिर टैक्सी आदि से गंतव्य को रवाना हुए जिससे उन्हें भारी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन अल्मोड़ा से लखनऊ, देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम आदि स्थानों को बसों का संचालन किया जाता है। डिपो में चालकों की कमी है जिस वजह से मंगलवार को अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर आदि सेवाओं का संचालन ठप रहा। बसें न चलने से लमगड़ा, बेतालघाट, टनकपुर, दिल्ली आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री स्टेशन पर बसों का इंतजार करते रहे लेकिन बसें नहीं आने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कई यात्री केमू और टैक्सी आदि से गंतव्य को रवाना हुए। रोडवेज की अपेक्षा टैक्सियों का किराया अधिक है जिस वजह से यात्रियों की जेब भी ढीली हुई।
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि रोडवेज की कई बसों का नियमित संचालन नहीं हो रहा है जिस कारण विभिन्न रूटों को जाने पर परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सभी रूटों पर बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा से देहरादून जा रहे बहादुर सिंह बिष्ट ने कहा कि बसें निर्धारित समय पर संचालित की जानी चाहिए। सेवाएं स्थगित होने से दिक्कतें हो रही हैं। प्रत्येक मार्ग पर दो सेवाएं संचालित की जानी चाहिए।
अल्मोड़ा से खैरना जा रहे अमन भंडारी ने कहा कि एक तो सड़क खराब है उस पर बसों की सीटें कटी-फटी हैं। इससे सफर जोखिम भरा हो रहा है। आए दिन सेवाएं स्थगित हो रही हैं जिससे यात्री परेशान हैं।

अल्मोड़ा से देहरादून जा रहे कुलदीप सिंह ने कहा कि चालकों की कमी दूर की जाए ताकि बसों का नियमित संचालन किया जा सके। उन्होंने स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed