फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

बारिश में मलबा आने से ग्रामीण मार्ग साढ़े सात घंटे बंद रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
अल्मोड़ा में बारिश से बचने के लिय छाता ओढकर जाती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश में मलबा आने से एक ग्रामीण मार्ग साढ़े सात घंटे बंद रहा। बाद में जेसीबी भेजकर मलबा हटाया गया तब जाकर मार्ग खुल पाया। इससे जन जीवन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के चलते सोमवार को आटी- हनुमान मोटर मार्ग पर मलबा आ गया जिस कारण मार्ग सुबह नौ बजे से बंद हो गया। बाद में जेसीबी भेज कर मलबा हटाया गया। इसके बाद 4.30 बजे मार्ग में यातायात सुचारु हो पाया। नगर में शै भैरव मंदिर से आगे चंपानौला मार्ग के समीप कलमठ बंद पड़ा है जिससे बारिश में कलमठ का पानी लोगों के घरों में घुस हा है। इससे लोगों को खतरा बना हुआ है। बक्शीखोला निवासी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मार्ग में कई स्थानों पर पैरापिट आधे बना कर छोड़ दिए हैं। कई पैराफिट टूटने लगे हैं। इससे दुर्घटना होने पर वाहन के आबादी क्षेत्र में गिरने का खतरा बना हुआ है। जोशी इस मामले में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एई से मिले और उन्हें समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। इधर रानीधारा मोटर मार्ग पर एक स्कूल के समीप सड़क की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से मार्ग चार दिनों से बंद पड़ा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से तापमान भी लुढ़क गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मई के महीने में भी हल्की ठंड हो रही है। ठंड के चलते स्वेटर, जैकेट आदि गर्म कपड़े निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलमठ का पानी घरों में घुसने से मकान को खतरा
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन भेलीखान के लोगों ने बताया कि नगर पालिका के आम रास्ते का पानी कलमठ से होते हुए लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे भारी नुकसान हो रहा है। पानी आने से मकानों को खतरा पहुंच रहा है। उन्होंने इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में अधिकारियों को सूचना दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न हुई। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिंह लटवाल, पूरन लटवाल, मनोज बिष्ट, हरीश रौतेला, विनोद रौतेला, दिग्पाल रौतेला, भवान अधिकारी, संजय टम्टा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed