फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

तेज अंधड़ से कहीं बिजली गुल तो कहीं सड़क बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
अल्मोड़ा में क्षतिग्रस्त दीवार - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोमवार शाम आए तेज अंधड़ से जिले में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए जिससे कहीं बिजली व्यवस्था बाधित रही तो कहीं सड़क पर यातायात ठप हो गया। बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से दन्या और लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार रात से बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम कुछ देर आए अंधड़ से सल्ट के हिनौला क्षेत्र में एक पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे काफी देर तक वहां यातायात बाधित रहा। मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी पेड़ गिरने से जाम में फंस गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को सड़क से हटाया जिससे जाम खुला। मोहान क्षेत्र में भी एक पेड़ गिरने से अल्मोड़ा वन प्रभाग की नर्सरी में लगे करीब तीन हजार पौधे और 10 मीटर सोलर फेंसिंग टूट गई जिससे वन विभाग को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बाड़ेछीना, दन्य और लमगड़ा क्षेत्र में 33 हजार केवी की बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया जिससे दन्या क्षेत्र में सोमवार बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर बिजली व्यवस्था सुचारु की। लमगड़ा और बाड़ेछीना क्षेत्र में बिजली लाइन पर गिरे पेड़ हटाने का काम चल रहा है जिससे सोमवार रात से अब तक क्षेत्र के कई गांवों में बिजली सुचारु नहीं हो पाई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शाम तक बिजली सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। सल्ट क्षेत्र में पेड़ गिरने से एक पॉलीहाउस भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमेश्वर क्षेत्र में भी एक घर की गोशाला के ऊपर पेड़ गिरने से ग्रामीण को नुकसान हुआ। गोशाला में बंधे किसी मवेशी को नुकसान नहीं पहुंचा। रानीधारा क्षेत्र में भी एक दीवार गिरने की सूचना नगर पालिका को मिली है। अंधड़ से पेयजल लाइनों को नुकसान नहीं पहुंचा है। धौलादेवी ब्लॉक के दयारी और बमन गांव में भी तेज अंधड़ के कारण सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक बिजली ठप रही।

ल्ट क्षेत्र में अंधड़ से सड़क पर गिरा पेड़ हटाती पुलिस और एसडीआरएफ।

ल्ट क्षेत्र में अंधड़ से सड़क पर गिरा पेड़ हटाती पुलिस और एसडीआरएफ।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed