फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Civic aminities.

आग में सुलगते रहे जंगल, रिजोर्ट बाल-बाल बचा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
अल्मोड़ा के भतरौजखान के जंगलों में लगी आग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में विभिन्न स्थानों पर जंगल आग में सुलगते रहे। जंगलों की आग से अब तक 504 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुका है। जंगल की आग एक रिजॉर्ट को चपेट में लेती कि इससे पहले ही दमकल कर्मियों और जनता ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं भी तेजी से हो रही हैं। मंगलवार को क्लब महिंद्रा बसौली के समीप जंगल में आग लगी थी। जंगल में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को दी। सूचना के बाद अग्निशमन अधिकारी प्रभारी के निर्देश पर फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। मोटर फायर इंजन से पंपिंगकर होजरीज, स्थानीय जनता, वन विभाग और रिजोर्ट कर्मियों ने रिजोर्ट में लगे उपकरणों की सहायता से आग पर कड़ी मशक्कत से पूर्ण रूप से काबू पा लिया।
विज्ञापन

इससे जंगल की आग से रिजॉर्ट बच गया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। इधर जिले में जंगल की आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। जंगल की आग में वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास भी नष्ट हो रहे हैं। साथ ही वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है। इधर सोमेश्वर के बामनीगाड़ के कंपार्ट नंबर 21, खौड़िया, बले के जंगलों में आग लगी हुई है। आग से करीब 15 से 20 हेक्टेयर जंगल जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल की आग चौनलिया बाजार तक पहुंची, दहशत में आए लोग
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के जंगल वनाग्नि में जल रहे हैं। निकटवर्ती चौनलिया के जंगलों में लगी आग गत रात्रि चौनलिया बाजार तक पहुंच गई जिससे लोगों में दहशत फैल गई। बाजार में आग पहुंचने की सूचना तेजी से फैलने लगी। देखते ही देखते आनन फानन लोग अपने घरों से बाहर निकले और आग बुझाने में लग गए। लोगों ने अपने घरों से पानी लाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। क्षेत्र के जंगलों में आग लगने से इलाके में इन दिनों धुंध छाई हुई है। जंगलों में लगी आग से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आग बुझाने वालों में जगदीश पांडे, नारायण राम, दर्शन अस्वाल, आरके बिष्ट, भुवन चंद्र भट्ट, हरीश मनराल, गणेश मनराल, हेमा पांडे, खुशबू पांडे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed