फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chufal said work to ensure victory

चुफाल बोले-जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chufal said  work to ensure victory
अल्मोड़ा में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मंचासीन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बिशन सिं? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। जिले में कोई भी विकास कार्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन को सुदृढ़ बनाने के साथ ही 2022 में पार्टी की पुन: जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें।
विज्ञापन

पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए चुफाल ने कहा कि कार्यकर्ता, पार्टी की रीति नीति और अनुशासन भाजपा की रीढ़ है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए अगस्त तक पूरे प्रदेश में बूथ कमेटियों में पन्ना प्रमुख बना लिए जाएंगे। प्रत्येक बूथ तक ग्रामीण स्वास्थ्य स्वयं सेवक कमेटी भी गठित की जाएंगी। अल्मोड़ा प्रभारी आशीष गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रदेश से जो भी कार्यक्रम मिले हैं उन्हें पूरा कराया जाएगा। बैठक के अंत में पिछले दिनों दिवंगत हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत, विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्य, मोती लाल वर्मा, बीडी चबडाल, नर्मदा तिवारी, फहीम अहमद, नवीन पंत, किशन उपाध्याय, भगवान दास साह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

वहां विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, विधायक महेश जीना, महेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद मार्ग तुरंत खोले लोनिवि
अल्मोड़ा। जिले के प्रभारी मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा है कि वर्तमान में पर्वतीय क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कें बंद हैं। खतरे वाले स्थानों पर जेसीबी मशीनें पूर्व से तैनात कर रखी हैं। लोनिवि के अधिकारी जल्द से जल्द बंद सड़कें खोलें ताकि आवागमन में स्थानीय लोगों को कोई दिक्कतें नहीं हो। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक प्रस्ताव पास किया गया है। भाजपा की जिले में 23 मंडल इकाईयां हैं। वह स्वयं भी मंडल इकाईयों की बैठक में भाग लेंगे। विकास कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का काम जिला कार्यसमिति और संगठन के माध्यम से भी किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नहीं
अल्मोड़ा। भाजपा जिला प्रभारी आशीष गुप्ता ने पत्रकारों से कहा है कि आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में कोई वजूद नहीं है। आप सिगुफे छोड़कर जनता को भ्रमित कर रही है। उत्तराखंड की जनता आप के सिगुफे को जानती है। आप की देवभूमि के प्रति कोई श्रद्धा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed