{"_id":"5ab147bd4f1c1b8c778b6bef","slug":"chitrashtami-fair-begins-with-colorful-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चैत्राष्टमी मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चैत्राष्टमी मेले का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ चैत्राष्टमी मेले का आगाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा के तट पर स्थित अगनेरी मंदिर परिसर मंगलवार को ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जाय ..., मां दुर्गा भवानी तेरी जय जय हो ..., सुगदा डाडियों की घुराट ..., पारै भीडै़ की बसंती छोरी ..., झोड़ा ये पूरा बजांणी धूरा ..., होटों में मुरली .... आदि लोक गीतों से गूंज उठा। मौका था गेवाड़ घाटी के चैत्राष्टमी मेले (आठौं कौतिक) के शुभारंभ मौके का। पांच दिनी आयोजन में मुख्य मेला 24 मार्च को होगा।
विज्ञापन
मेले के पहले दिन गेवाड़ सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों और जूनियर हाइस्कूल पीपलधार के बच्चों ने प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, मेला समिति अध्यक्ष दयाल मेहरा, संयोजक डॉ. कुलदीप बिष्ट, मीना कांडपाल आदि ने उद्घाटन किया। आचार्य योगेश जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
संचालन जीवन नेगी, जसीराम, सुरेंद्र मनराल और लीला जोशी ने किया। वहां प्रधान शंकर सिंह कड़ाकोटी, थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, मेला समिति के एलडी मठपाल, ललिता बिष्ट, दरबान बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, ललित टढ़ियाल, नृपेंद्र जोशी, मनोहर तिवारी, पूरन सिंह थापा आदि थे।
विज्ञापन
गंगा आरती में भी उमड़ रही भीड़
अगनेरी मंदिर परिसर में चैत्राष्टमी मेले के साथ ही प्रतिदिन सायंकालीन गंगा आरती का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें श्रृद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस स्थल पर प्रत्येक माह की अंतिम तिथि को भी गंगा आरती की जाती है।