{"_id":"5a32ae224f1c1bc45b8bbecf","slug":"chiliyanullah-rescues-clean-india-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहा चिलियानौला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहा चिलियानौला
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
इस तरह से कूड़े से पटे रहते हैं चिलियानौला के नाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से सटा चिलियानौला कस्बा स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम को पलीता लगा रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेरों ने वातावरण को दूषित कर दिया है। हालांकि इसे नगर पालिका का दर्जा मिल चुका है, शीघ्र ही निकाय चुनाव भी होने वाले हैं। प्रशासन ने पूर्व में पालिका गठन होने तक यहां नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया था, कुछ समय अभियान चला भी, लेकिन अब यह व्यवस्था भी बंद हो चुकी है। निस्तारण की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों ने बड़े नालों को कूड़ादान बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि चिलियानौला कस्बे की आबादी निरंतर बढ़ रही है। रानीखेत छावनी के अंतर्गत होने के कारण यहां भवन निर्माण की अनुमति आसानी से नहीं मिल पाती। जिस कारण लोग चिलियानौला में जाकर भवन बना रहे हैं, लेकिन कस्बे की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। यहां सार्वजनिक शौचालय तक नहीं है, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी होती है, सबसे अधिक दिक्कत कूड़ा निस्तारण की है। पूर्व में यह क्षेत्र ग्राम पंचायत बधांण के अंतर्गत था, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इसे अब नगर पालिका बनाने की घोषणा कर दी है। कूड़े की समस्या को लेकर ही लोग इसे नगर पालिका बनाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
चिलियानौला क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण को लेकर प्रशासन फिर से मुहिम चलाने की तैयारी कर रहा है, इस संबंध में व्यवस्था बनाई जा रही है। नगरपालिका के गठन होने तक यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
हिमांशु खुराना, संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत।