फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chileans protest again for water

Almora News: पानी के लिए चिलियानौलावासियों ने फिर किया प्रदर्शन

Mon, 13 Mar 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chileans protest again for water
जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगरपालिका क्षेत्र में पानी का संकट बढ़ता ही जा रहा है। पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में 10 दिनों से पानी का संकट बना हुआ है। कभी कभार पानी आ भी रहा है तो वह पर्याप्त नहीं है। कहा कि तिपौला योजना का वाॅल्व ठीक होने के बावजूद पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है। अधिशासी अभियंता ने जल्द ही वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया।
विज्ञापन

चिलियानौला क्षेत्र में गगास-ताड़ीखेत और चिलियानौला तिपौला ग्राम समूह पेयजल योजना से आपूर्ति की जाती है लेकिन 10 दिनों से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। एक सप्ताह पहले पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में अधिकारियों का घेराव किया था। समस्या का समाधान नहीं होने पर सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष जल संस्थान कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना था कि विभाग की ओर से बिल तो समय पर लिया जा रहा है लेकिन उपभोक्ताओं को पानी नहीं दे पा रहा है। लोगों ने कहा कि जब तक पेयजल संकट दूर नहीं होता तब तक वे पानी के बिल का भुगतान नहीं करेंगे। अधिशासी अभियंता सुरेश ठाकुर ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था को सामान्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना में खराबी आ गई है जिसके चलते पानी की सप्लाई में दिक्कतें आ रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन के भीतर व्यवस्था सामान्य नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में चंदन सिंह रावत, कमलेश बोरा, शांति खत्री, शांति टनवाल, धना देवी, भगवती नेगी, मीरा नेगी, सरिता पपनै, हेमा अधिकारी, तुलसी अधिकारी, दिवान सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलियानौला वार्ड नंबर पांच में पानी का संकट गहराता जा रहा है। पानी के लिए बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है जबकि तिपौला योजना भी अब ठीक हो चुकी है। जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। - चंदन सिंह रावत, पूर्व शिक्षक।

पालिका क्षेत्र में पानी का संकट लंबे समय से चल रहा है। लोग दूरदराज के स्रोतों पर निर्भर हैं। कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन विभाग कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं कर रहा है। संयोजनों में मीटर भी लगाए जाने चाहिए। - कमलेश बोरा, अध्यक्ष व्यापार मंडल चिलियानौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed