फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Children's workshop in Almora

कार्यशाला में बच्चों ने सीखे रंगकर्म के गुर

Mon, 02 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 02 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Children's workshop in Almora
अल्मोड़ा में बच्चों की कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। नगर से लगी ग्राम पंचायत सरकार की आली स्थित पंचायत भवन में शीतकालीन बालरंग कार्यशाला में बच्चों को रंगकर्म का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला समन्वयक कमल कांडपाल ने प्रतिभागियों को कार्यशाला में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में योग, अभिनय, नृत्य, गायन, लोक नृत्य, लोकगायन, चित्रकला, कोरस गायन, साहसिक खेल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


धीरेंद्र सिंह रावत और दीपक कांडपाल ने बच्चों को विभिन्न खेलों का अभ्यास कराया। दिशा, विहान, कमलदीप, हिमाल सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के रंगकर्मियों द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर हिमांशु साह, उमाशंकर मैडी, संतोष, दीपक कांडपाल, राकेश सिंह भंडारी, धीरेंद्र सिंह रावत, अभिषेक शर्मा, हिमानी जोशी, महेंद्र मेहरा, तनुजा दुम्का, आरती आर्या, राधा बंगारी, हर्षिता तिवारी, पंकज परगाई, नेहा परगाई, किरन, गरिमा मौजूद थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed