फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Children learned tricks to make greeting cards

जीआईसी जालली के बच्चों ने सीखे ग्रीटिंग कार्ड बनाने के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Children learned tricks to make greeting cards
स्वनिर्मित ग्रीटिंग दिखाते बच्चे। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। आजाद हिंद फौज स्वतंत्रता सेनानी स्व. चंद्रशेखर खुल्बे राजकीय इंटर कॉलेज जालली में जूनियर स्तर के छात्र-छात्राओं को ग्रीटिंग कार्ड बनाना सिखाया गया। इस अवसर पर शिक्षक ललित मोहन सिंह ने बच्चों को ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया और रचनात्मक गतिविधियों का महत्व बताते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कला अध्यापिका बबीता बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को ग्रीटिंग कार्ड बनाने के तौर तरीके बताए। कहा कि आसानी से कम खर्च में ग्रीटिंग कार्ड बनाए जा सकते हैं। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी रुचि दिखाते हुए ग्रीटिंग कार्ड बनाए। विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने सहयोग देते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

बच्चों से अपने सगे संबंधियों को हाथ से बने अच्छे ग्रीटिंग कार्ड बना कर देने की अपील की। इस अवसर पर प्रवक्ता दान सिंह नेगी, संतोष कुमार ,सुरेंद्र बिष्ट, योगिता कांडपाल, मुन्ना सिंह माथुर, एलडी मठपाल, ललित तड़ियाल, अंजना उपाध्याय, देवेंद्र रौतेला, भास्कर काला, बबीता बिष्ट, हरीश मेहरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed