{"_id":"6a148b0b867aca9fae0fe967","slug":"chief-minister-dhami-in-almora-tomorrow-administration-busy-in-preparations-almora-news-c-232-1-shld1002-143874-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मुख्यमंत्री धामी कल अल्मोड़ा में, प्रशासन तैयारियों में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मुख्यमंत्री धामी कल अल्मोड़ा में, प्रशासन तैयारियों में जुटा
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी 27 मई को प्रस्तावित जिला भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल उदय शंकर नृत्य अकादमी फलसीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न कार्य सौंपे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां समय से संपन्न कर ली जाएं। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि उदय शंकर नृत्य अकादमी में एसडीजी अचीवर्स अवाॅर्ड वितरण समारोह का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए आगंतुकों के बैठने, अवॉर्ड वितरण करने जैसे विभिन्न कार्यों के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।