फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chemotherapy facility started in Almora Medical College

Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज में कीमोथैरेपी की सुविधा शुरू

Tue, 14 Mar 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 14 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chemotherapy facility started in Almora Medical College
डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा।
पहाड़ के मरीजों को अब नहीं काटने पड़ेंगे महानगरों के चक्कर : भैसोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। मेडिकल काॅलेज में मंगलवार से कीमोथैरेपी की सुविधा शुरू हो गई है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने कहा कि मेडिकल काॅलेज में एमआरआई की सुविधा अप्रैल से शुरू करने की योजना है। मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

मंगलवार को प्रेसवार्ता में प्रो. भैसोड़ा ने कहा कि कीमोथैरेपी की सुविधा शुरू होने से पहाड़ के मरीजों को बाहरी शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि मरीज फेफड़ों के कैंसर, मुंह और गले का कैंसर, कोलोन कैंसर, स्तन कैंसर आदि की थैरेपी अब मेडिकल कॉलेज में करा सकते हैं। प्रो. भैसोड़ा ने बताया कि एमआरआई मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अप्रैल तक इसे भी शुरू करा दिया जाएगा। बड़े ऑपरेशन और अन्य सुविधाएं भी जल्द शुरू करने की कवायद चल रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम अनुमति पत्र के तहत मान्यता मिलने के बाद एमबीबीएस की कक्षाएं भी संचालित हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed